भारत
अमित शाह एनईसी के सत्र सहित पुलिस अधीक्षकों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
jantaserishta.com
9 Oct 2022 11:32 AM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पूर्वोत्तर दौरे का रविवार को तीसरा दिन है। इस अहम दिन अमित शाह असम उत्तर पूर्वी परिषद के पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे। इसके अलावा राज्य स्तरीय पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के एक सम्मेलन का उद्घाटन भी करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह असम में कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेने वाले हैं। गृहमंत्री दिन की शुरूआत माता कामाख्या देवी के दर्शन के साथ करेंगे। इसके बाद असम के दरगांव में पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के एक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। दो दिवसीय इस सम्मेलन में राज्य की वर्तमान कानून-व्यवस्था की स्थिति, लोगों के अनुकूल उपायों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार गृहमंत्री असम पुलिस की टीमों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले मोटर साइकिल शो और शारीरिक व्यायाम को भी देखेंगे। वहीं गुवाहाटी में उत्तर पूर्वी परिषद के पूर्ण सत्र में भी हिस्सा लेने वाले हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





