भारत

अमित शाह आज कटनी और मंडला में पार्टी प्रत्याशियों के लिए करेंगे जनसभा

jantaserishta.com
11 April 2024 9:11 AM IST
अमित शाह आज कटनी और मंडला में पार्टी प्रत्याशियों के लिए करेंगे जनसभा
x

फाइल फोटो

भोपाल: मध्य प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार को मंडला और खजुराहो संसदीय क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को मंडला संसदीय क्षेत्र में और खजुराहो संसदीय क्षेत्र के कटनी में गुरुवार को जनसभा संबोधित करना है। वह दोपहर 12.50 बजे मंडला के रपटा घाट पर मां नर्मदा का दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे।
इसके बाद वह दोपहर 1.10 बजे सर्किट हाउस के सामने स्थित रानी दुर्गावती प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे एवं दोपहर 1.30 बजे पुलिस ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। मंडला के बाद केंद्रीय गृहमंत्री शाह दोपहर 2.50 बजे कटनी पहुंचेंगे। वे विजयनाथ धाम मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद मेला ग्राउंड में उनकी जनसभा होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story