भारत

नेताजी की जयंती पर अमित शाह अंडमान-निकोबार में फहराएंगे तिरंगा

jantaserishta.com
23 Jan 2023 11:26 AM IST
नेताजी की जयंती पर अमित शाह अंडमान-निकोबार में फहराएंगे तिरंगा
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती के अवसर पर अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में तिरंगा फहराएंगे। शाह अंडमान-निकोबार के दो दिवसीय दौरे पर रविवार देर पोर्ट ब्लेयर रात पहुंचे। इसके अलावा वो एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अंडमान-निकोबार के दो दिवसीय दौरे पर रविवार देर रात पोर्ट ब्लेयर पहुंचे हैं। इस दौरे के दौरान शाह आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती के अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं नेताजी ने 30 दिसंबर 1943 को जिस जिमखाना मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया था, अमित शाह आज उसी स्थान पर झंडा फहराएंगे। इस मैदान का नाम अब नेताजी स्टेडियम है।
अमित शाह इस दौरान विभिन्न विकास गतिविधियों का जायजा भी लेंगे। वहीं अमित शाह के सेलुलर जेल का दौरा करने की भी संभावना है, जहां भारत की आजादी की लड़ाई के दौरान कई स्वतंत्रता सेनानियों को रखा गया था। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक कार्यक्रमों के बाद अमित शाह भारतीय जनता पार्टी की स्थानीय इकाई की कोर कमेटी के साथ बैठक भी करेंगे।
इसके पहले अमित शाह ने सुबह एक ट्वीट कर नेताजी को याद करते हुए कहा कि अपनी अद्वितीय नेतृत्व क्षमता से नेताजी ने लोगों को संगठित किया और आजाद हिन्द फौज बनाकर आजादी के लिए सशस्त्र आंदोलन किया। उनके साहस और संघर्ष को पूरा देश नमन करता है। आज नेताजी की 126वीं जयंती पर उनका स्मरण कर देशवासियों को पराक्रम दिवस की बधाई देता हूं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story