भारत

अमित शाह कर्नाटक में दो विजय संकल्प रथ यात्राओं को दिखाएंगे हरी झंडी

jantaserishta.com
3 March 2023 10:25 AM IST
अमित शाह कर्नाटक में दो विजय संकल्प रथ यात्राओं को दिखाएंगे हरी झंडी
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी शुक्रवार को कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान शाह विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर राज्य में दो विजय संकल्प रथ यात्राओं को हरी झंडी दिखायेंगे। इसके अलावा वो कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ भी करने वाले हैं। गृहमंत्री अमित शाह आज कर्नाटक के दौरे पर हैं। राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कर्नाटक में शाह की इस यात्रा को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि मई में कर्नाटक विधानसभा के चुनाव होने की संभावना हैं। इसी को लेकर अमित शाह बीदर और देवनहल्ली में दो विजय संकल्प रथ यात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
अमित शाह ने कर्नाटक रवाना होने से पहले ट्वीट कर कहा कि कर्नाटक के लिए रवाना हो रहा हूं, जहां बीदर और देवनहल्ली में दो विजय संकल्प रथ यात्राओं को हरी झंडी दिखाऊंगा। इसके बाद शाम को बेंगलुरु सेफ सिटी प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। दौरे की शुरुआत में शुक्रवार सुबह अमित शाह गुरुद्वारा श्री नानक झिरा साहिब और चेन्नाकेशव मंदिर में दर्शन भी करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक अमित शाह कर्नाटक भाजपा के बड़े नेताओं के साथ एक बैठक भी कर सकते हैं। दरअसल कर्नाटक की लड़ाई भाजपा के लिए संघर्षपूर्ण मानी जा रही है। यही वजह है कि अमित शाह का एक महीने में कर्नाटक का ये तीसरा दौरा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story