भारत
अमित शाह त्रिपुरा में जन विश्वास यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी
jantaserishta.com
5 Jan 2023 9:40 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावों की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य में बीजेपी की जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। राज्य में दो जगहों से यात्रा की शुरुआत की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी की राज्य समिति ने दस दिग्गज नेताओं को प्रचारक के रूप में इस यात्रा में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है। भारतीय जनता पार्टी त्रिपुरा राज्य में पार्टी को और अधिक मजबूत करने के लिए जन विश्वास यात्रा निकाल रही है। इसकी शुरुआत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। उत्तर त्रिपुरा में शुरू होने वाली जन विश्वास यात्रा धर्मनगर से सुबह 11.30 बजे शाह की मौजूदगी में शुरू होगी। वहीं दूसरी तरफ दक्षिण त्रिपुरा से शुरू होने वाली रथ यात्रा को दोपहर 2.30 बजे सबरूम से अमित शाह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 में अभी करीब डेढ़ साल का वक्त बचा है, लेकिन भाजपा ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसकी कमान संभाली है केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने। अमित शाह अकेले जनवरी महीने में ही 11 राज्यों का दौरा करने वाले हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





