भारत

अमित शाह 6 मोबाइल फॉरेंसिक वाहन जनता को समर्पित करेंगे

jantaserishta.com
15 Feb 2023 2:35 PM IST
अमित शाह 6 मोबाइल फॉरेंसिक वाहन जनता को समर्पित करेंगे
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सोलह फरवरी को दिल्ली पुलिस का स्थापना दिवस है। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली पुलिस के स्थापना दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं इसी दिन शाह दिल्ली पुलिस में शामिल हो रहे 6 मोबाइल फॉरेंसिक वाहन को भी जनता को समर्पित करेंगे। गृह मंत्रालय से जुड़े एक अधिकारी ने ये जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 16 फरवरी को सुबह 9.30 बजे दिल्ली पुलिस के स्थापना दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा अमित शाह पासपोर्ट सत्यापन की पूर्णतय ऑनलाइन सुविधा और दिल्ली पुलिस में शामिल हो रहे 6 मोबाइल फॉरेंसिक वाहन जनता को समर्पित करेंगे।
1948 में पंजाब पुलिस से अलग होने के बाद इसी दिन डीडब्ल्यू मेहरा को दिल्ली पुलिस का पहला प्रमुख नियुक्त किया गया था। इसलिए हर साल 16 फरवरी का दिन दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस के रूप में मनाती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story