भारत

अमित शाह आज 25 नशा मुक्ति उपचार सुविधा केंद्र राष्ट्र को करेंगे समर्पित

jantaserishta.com
9 Feb 2023 10:38 AM IST
अमित शाह आज 25 नशा मुक्ति उपचार सुविधा केंद्र राष्ट्र को करेंगे समर्पित
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय गुरुवार को नशा मुक्ति भारत अभियान का एक समारोह आयोजित करेगा। इसमें नशा मुक्ति उपचार सुविधाएं (एटीएफ) राष्ट्र को समर्पित की जाएंगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समारोह में 25 नशा मुक्ति उपचार सुविधाएं (एटीएफ) देश को समर्पित करेंगे। ये समारोह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में सुबह 11 बजे होगा।
गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिसंबर 2022 में संसद में कहा था कि ड्रग का खतरा एक गंभीर समस्या है, जो पीढ़ियों को नष्ट कर रहा है और ड्रग्स से होने वाले मुनाफे का उपयोग आतंकवाद के लिए भी किया जाता है। अमित शाह ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ केंद्र की जीरो-टॉलरेंस नीति को भी दोहराया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story