भारत
अमित शाह आज पटना आएंगे, रविवार को सासाराम और नवादा में रैली
jantaserishta.com
1 April 2023 10:22 AM IST

x
फाइल फोटो
पटना (आईएएनएस)| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर शनिवार की शाम पटना पहुंचेंगे। शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श करेंगे।
भाजपा के एक नेता ने बताया कि शाह पटना में ही रात्रि विश्राम करेंगे। शाह रविवार को सासाराम में सम्राट अशोक जयंती समारोह में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह नवादा में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। रविवार की रात को ही वे वापस दिल्ली चले जाएंगे।
नवादा और सासाराम में शाह की रैली को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर शाह की यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
माना जा रहा है कि शाह बिहार भाजपा के नेताओं के साथ विचार विमर्श कर आगे की रणनीति के लिए कार्य योजना बनाएंगे।
बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं।
इससे पहले शाह 25 फरवरी को बिहार आए थे और वाल्मिकीनगर में जनसभा को संबोधित किया था और पटना में किसान मजदूर समागम को संबोधित किया था।
छह महीने के दौरान गृह मंत्री की यह पांचवीं बिहार यात्रा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





