भारत
Amit Shah: अमित शाह 6 अप्रैल को असम में दो रैली को करेंगे संबोधित
jantaserishta.com
30 March 2024 3:04 PM IST

x
फाइल फोटो
गुवाहाटी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम में आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने संवाददाताओं से कहा, "अमित शाह 6 अप्रैल को असम आएंगे। वो यहां दो रैलियों को संबोधित करेंगे, जिसमें पहली रैली लखमीपुर और दूसरी रैली होजाई शामिल है।"
असम आने के बाद अमित शाह बीजेपी प्रत्याशी प्रदान बरुआ के पक्ष में लखीमपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो होजाई पहुंचेंगे, जो कि काजीरंगा लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। इस सीट से बीजेपी ने राज्यसभा सदस्य कामाख्या प्रसाद तासा को चुनावी मैदान में उतारा है।
इस बीच, पार्टी की प्रदेश इकाई भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी रैली को भी अंतिम रूप देने की तैयारियों में जुट चुकी है। वहीं, सीएम सरमा ने कहा, "हम प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के मकसद से पीएमओ कार्यालय के संपर्क में बने हुए हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि दो से तीन दिनों के अंदर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।" बता दें कि आगामी 19 अप्रैल को असम की पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





