भारत
Amit Shah: अमित शाह आज राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
jantaserishta.com
20 April 2024 9:00 AM IST

x
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। अमित शाह आज वर्तमान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मशहूर फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी के पक्ष में चुनावी रैली कर जनता का आशीर्वाद मांगेंगे।
अमित शाह आज सुबह 11 बजे राजस्थान के भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के शक्करगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 12:30 बजे कोटा पहुंचेंगे और सीएडी ग्राउंड में दिन की अपनी दूसरी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद अमित शाह उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे। वह शाम को करीब 4 बजे उत्तर प्रदेश के मथुरा लोकसभा में पहुंचकर वृंदावन के प्रियाकांत जू मंदिर ग्राउंड में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
बता दें कि राजस्थान के कोटा से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और उत्तर प्रदेश के मथुरा से हेमा मालिनी भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





