भारत

अमित शाह यूपी तो जेपी नड्डा एमपी और महाराष्ट्र में आज करेंगे जनसभा

jantaserishta.com
12 April 2024 9:07 AM IST
अमित शाह यूपी तो जेपी नड्डा एमपी और महाराष्ट्र में आज करेंगे जनसभा
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में मतदाताओं का समर्थन हासिल करने के लिए भाजपा जोर-शोर से चुनावी अभियान में जुटी है। देश भर में चुनावी रैली और रोड शो के मामले में भाजपा ने अब तक अपने विरोधी दलों को पीछे छोड़ दिया है। चुनाव प्रचार अभियान के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे, तो वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में चुनावी हुंकार भरते नजर आएंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह 11:15 बजे उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली के जरिए वह मुरादाबाद के साथ-साथ संभल लोकसभा के मतदाताओं को भी संबोधित करेंगे।
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को 11 बजे मध्य प्रदेश के सीधी में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा इस बार मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों को जीतने के मिशन में जुटी हुई है और इसके लिए कांग्रेस के कब्जे वाले राज्य की एकमात्र सीट छिंदवाड़ा को भी जीतने का पूरा प्रयास कर रही है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ लोकसभा सांसद हैं। जेपी नड्डा शुक्रवार की अपनी दूसरी रैली छिंदवाड़ा में ही करेंगे। भाजपा अध्यक्ष नड्डा दोपहर बाद 2:30 बजे छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह महाराष्ट्र के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां शाम 4:50 बजे गोंदिया में उन्हें चुनावी जनसभा को संबोधित करना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story