भारत
अमित शाह आज दिल्ली में करेंगे वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का उद्घाटन, आप ने साधा निशाना
jantaserishta.com
20 Oct 2022 9:59 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दिल्ली के तुगलकाबाद में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इस प्लांट में कूड़े से बिजली और खाद बनाई जाएगी। इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार 12 बजे दिल्ली नगर निगम के कूड़े से बिजली उत्पादन करने वाले तेहखण्ड वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का उद्घाटन करेंगे। बताया जाता है कि इसमें रोजाना 2 हजार मीट्रिक टन तक कूड़ा ट्रीट कर करीब 25 मेगावाट बिजली उत्पन्न की जा सकेगी।
वहीं आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने इस पर ट्वीट करते हुए लिखा कि 17 साल में दिल्ली को कूड़े का ढेर बनाने के बाद भाजपा को अब कूड़ा याद आया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री चुनाव के समय फर्जी उद्घाटनों से कुछ नहीं होगा, आपको हम दिखाएंगे भाजपा ने कैसे कूड़े के 3 पहाड़ बनाए और 16 पहाड़ बनाने की तैयारी की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





