भारत

अमित शाह लाल किले पर जय हिंद-द न्यू लाइट एंड साउंड शो का करेंगे उद्घाटन

jantaserishta.com
10 Jan 2023 9:45 AM IST
अमित शाह लाल किले पर जय हिंद-द न्यू लाइट एंड साउंड शो का करेंगे उद्घाटन
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार शाम दिल्ली में लाल किले पर बहुप्रतीक्षित लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन करेंगे। लाल किले में जय हिंद शीर्षक से नए अवतार में लाइट एंड साउंड शो के अंतर्गत 17वीं शताब्दी से लेकर आज तक के भारत के इतिहास और वीरता की एक नाटकीय प्रस्तुति होगी। बता दें कि लगभग 5 वर्ष के अंतराल के बाद लाल किले में लाइट एंड साउंड शो नए सिरे से शुरू हो रहा है। एक घंटे तक चलने वाले लाइट एंड साउंड शो जय हिंद को तीन भागों में बांटा गया है। इसमें मराठों का उदय, 1857 का स्वतंत्रता संग्राम, आजाद हिन्द फौज का उदय और आईएनए के मुकद्दमों सहित भारत के इतिहास के प्रमुख प्रसंगों का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया जाएगा।
एक अधिकारी ने बताया कि इसमें प्रदर्शन कला के सभी स्वरूपों जैसे प्रोजेक्शन मैपिंग, लाइव एक्शन फिल्मों, प्रकाश और इमर्सिव साउंड, अभिनेताओं, नर्तकियों और कठपुतलियों का उपयोग करके स्वतंत्रता की लड़ाई तथा पिछले 75 वर्षों में भारत की निरंतर प्रगति को प्रस्तुत किया जाएगा।
आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने पहले ही 4 संग्रहालय खोले हैं, जिनमें याद-ए-जलियां संग्रहालय, 1857 पर संग्रहालय, आजादी के दीवाने और लाल किले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस संग्रहालय शामिल हैं। अब न्यू लाइट एंड साउंड शो दर्शकों के बीच देशभक्ति की भावना को और सशक्त करेगा।
केंद्र सरकार का कहना है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण हाल के वर्षों में देश भर में स्मारकों और स्थलों को गौरवान्वित करने के लिए लगातार काम कर रहा है, जिससे आगंतुकों के अनुभव में वृद्धि हो रही है, चाहे वह 100 करोड़ टीकाकरण की उपलब्धि के दौरान रोशनी के व्यवस्था हो या आजादी के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव हो और जी-20 प्रतिनिधियों का स्वागत करना।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story