भारत

अमित शाह आज सिक्किम में डेयरी सहकारी सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

jantaserishta.com
7 Oct 2022 10:11 AM IST
अमित शाह आज सिक्किम में डेयरी सहकारी सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय गृह अमित शाह आज एक दिवसीय दौरे पर सिक्किम में रहेंगे। वह गंगटोक में पूर्वी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र डेयरी सहकारी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष जी पी नड्डा के साथ असम का दौरा भी करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज सिक्किम के गंगटोक करीब 11:35 बजे पहुंचेंगे। यहां वह राजभवन में सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इसके बाद शाह दोपहर 12:15 बजे गंगटोक के मनन केंद्र में सहकारी डेयरी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
इस सम्मेलन में सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। वहीं बताया जा रहा है कि अमित शाह इसी क्रम में सिक्किम भाजपा के कोर ग्रुप से भी मुलाकात करने वाले हैं। जानकारी के अनुसार शाम को अमित शाह भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ असम का दौरा भी करेंगे। असम में भाजपा कोर ग्रुप के साथ अमित शाह की एक बैठक प्रस्तावित है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story