भारत

दिल्‍ली में यमुना के खतरे का निशान पार करने के बाद अमित शाह ने एलजी से की बात

jantaserishta.com
23 July 2023 2:19 PM IST
दिल्‍ली में यमुना के खतरे का निशान पार करने के बाद अमित शाह ने एलजी से की बात
x
नई दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान से ऊपर जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से बात की। गृह मंत्री ने ट्वीट किया, ''यमुना नदी में जल स्तर के बारे में दिल्ली के एलजी वी.के. सक्सेना जी से चर्चा हुई।''
रविवार दोपहर बाद एक बजे जलस्तर 206.17 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से 84 सेंटीमीटर ऊपर है। शाह ने यह भी बताया कि उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से बात की और राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति के बारे में जानकारी ली। गृह मंत्री ने कहा, ''हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति के बारे में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल जी से बात की।''
उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए पर्याप्त संख्या में एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) और एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीमें उपलब्ध हैं। इस बीच मौसम विभाग ने गुजरात के कच्छ और पोरबंदर समेत कई जिलों में भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story