भारत
ऑस्कर अवार्ड जीतने पर बोले अमित शाह, भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक दिन
jantaserishta.com
13 March 2023 12:35 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| ऑस्कर 2023 इस बार भारत के लिए काफी खास रहा है। भारत के नाम दो ऑस्कर अवार्ड आए है। 'आरआरआर' के गाने और 'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' दोनों ने 95वें वार्षिक अकादमी पुरस्कार जीते है। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दोनों विजेताओं को बधाई दी है। अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक दिन, 'नाटू-नाटू' गीत ने ऑस्कर पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया। यह गीत भारतीयों के साथ-साथ दुनिया भर के संगीत प्रेमियों की जुबान पर था।
वहीं एक और ट्वीट में शाह ने 'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' की टीम को बधाई देते हुए कहा कि लघु फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' के लिए गुनीत मोंगा को ऑस्कर जीतने पर बधाई। फिल्म हाथियों को बचाने के लिए भारत के प्रयासों को सामने लाती है। यह पुरस्कार भारतीय फिल्म उद्योग की क्षमता को रेखांकित करता है और युवा फिल्म निमार्ताओं को प्रेरित करेगा।
Tagsऑस्कर अवार्डऑस्करऑस्कर 2023अमित शाहभारतीय सिनेमाoscar awardoscaroscar 2023amit shahindian cinema
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





