भारत

अमित शाह ने कहा- आजकल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लाल डायरी से बेहद डरे हुए हैं लेकिन...

jantaserishta.com
26 Aug 2023 4:48 PM IST
अमित शाह ने कहा- आजकल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लाल डायरी से बेहद डरे हुए हैं लेकिन...
x
देखें वीडियो.
गंगापुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को राजस्थान के गंगापुर में किसानों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए सूबे की अशोक गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजकल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लाल डायरी से बेहद डरे हुए हैं। वे क्यों डर रहे हैं? असल में लाल डायरी में काले कारनामें छुपे हुए हैं। लाल डायरी में करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का ब्यौरा दर्ज है। इसके साथ ही शाह ने अशोक गहलोत को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनमें दम है तो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर चुनाव में दो-दो हाथ कर लें। सब सामने आ जाएगा।
बताया जाता है कि शाह (Amit Shah) जब गंगापुर सिटी पहुंचे तब कार्यक्रम के शुरुआत में कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता नारेबाजी करते नजर आए। इसको लेकर अमित शाह ने सीएम अशोक गहलोत को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि गहलोत साहब ने कुछ लोग भेज हैं। इसके साथ ही शाह ने लोगों से अपील करते हुए कहा- आप उन्हें नारे लगाने दीजिए। कोई वहां ना जाए। वे कुछ देर अपना कार्यक्रम करने के बाद खुद थककर लौट जाएंगे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story