भारत
अमित शाह ने शरद यादव के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी
jantaserishta.com
13 Jan 2023 12:04 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर राजनीतक जगत में शोक की लहर है। हर बड़ा नेता शरद यादव को नमन कर श्रद्धांजलि दे रहा है। इसी मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी शरद यादव के घर जाकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। अमित शाह ने इसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि शरद यादव का निधन देश और देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने पूरे जीवन में पिछड़ों और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाया। ईश्वर उनके परिवारजनों और समर्थकों को इस क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इसके पहले अमित शाह ने एक ट्वीट कर कहा कि शरद यादव जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। शरद यादव ने दशकों तक बिहार व भारतीय राजनीति में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। दु:ख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। शांति शांति।
गौरतलब है कि भारतीय राजनीति में करीब 50 साल तक सक्रिय रहे शरद यादव का 75 साल की उम्र में गुड़गांव के फोर्टिस मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में गुरुवार की रात नौ से दस बजे के बीच निधन हो गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





