
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेता कहे जाने वाले अशोक सिंघल की जयंती पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी। अमित शाह ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ अशोक सिंघल की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं। वे सादगी व धर्मनिष्ठा की अद्वितीय प्रतिमूर्ति थे, जिन्होंने जीवन के सभी सुखों को त्याग कर अपना पूरा जीवन राष्ट्र व धर्म की सेवा में समर्पित किया।
गौरतलब है कि अशोक सिंघल 20 वर्षो से अधिक समय तक विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष थे और अयोध्या राम जन्मभूमि आंदोलन में गहराई से शामिल थे। अशोक सिंघल का जन्म 27 सितंबर 1926 को हुआ था और 17 नवंबर 2015 को उनका निधन हो गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





