
x
दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जयंती पर नमन किया। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, अपने सुरों से भारतीय संगीत को नई पहचान देने वालीं, करोड़ों देशवासियों की सबसे पसंदीदा संगीतज्ञ, स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी को उनकी जयंती पर नमन करता हूँ।
लता दीदी के सुरों में सहजता, स्थिरता और वह आत्मीयता थी, जो हर एक श्रोता को मंत्रमुग्ध कर जाती थी। उनसे जब भी मिलना हुआ, संगीत और कला संबंधी विषयों पर लम्बी बातचीत हुई। अनेक भाषाओं और बोलियों के संगीत को अपनी जादुई आवाज से समृद्ध बनाने वालीं लता दीदी अपनी गीतों के माध्यम से करोड़ों देशवासियों के मन में अनंतकाल तक बसी रहेंगी।
Next Story





