भारत
पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात
jantaserishta.com
20 Oct 2026 2:46 PM IST

x
चंडीगढ़: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पंजाब के पाकिस्तान सीमा से सटे गुरदासपुर जिले का दौरा किया और ड्रग तस्करी का विरोध करने पर मारे गए विक्रमजीत सिंह के परिवार से मुलाकात की। गृह मंत्री ने परिवार के साथ करीब 15 मिनट बिताए। बताया जा रहा है कि परिवार ने उन्हें मांगों की एक लिस्ट सौंपी, जिसमें निष्पक्ष जांच, सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद शामिल है।
यह दौरा गृह मंत्री शाह के पंजाब दौरे का हिस्सा है, जिसके तहत वह तीन ऐसे लोगों के परिवारों से मिल रहे हैं, जिनकी मौतों ने राज्य में नशे के खतरे की ओर सबका ध्यान खींचा है। अन्य दो मुलाकातें मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के परिवार और संगरूर में गुलजार सिंह के परिवार से होनी हैं।
विक्रमजीत सिंह की 15 अक्टूबर को गुरदासपुर जिले के हरगोबिंदपुर साहिब के मारी पन्नवा गांव इलाके में कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना ड्रग्स बिक्री के विरोध के संदर्भ में हुई थी।
अमित शाह का यह दौरा नशे से जुड़ी हिंसा पर बढ़ती जन चिंता और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग के बीच हो रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से हाल की मौतों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है। अपने पंजाब दौरे के दौरान गृह मंत्री अमित शाह लुधियाना के दरेसी ग्राउंड में दशहरा समारोह में भी शामिल होंगे, जहां नशा विरोधी संदेश प्रमुखता से दिए जाने की उम्मीद है। विक्रमजीत सिंह के परिवार से मुलाकात पंजाब में नशे से जुड़ी हिंसा से प्रभावित परिवारों के साथ केंद्र की बातचीत का हिस्सा है।
गृह मंत्री शाह के एक दिवसीय दौरे से पहले, 'आप' सरकार ने नशे के खिलाफ लड़ रहे परमिंदर सिंह झोटा के परिवार के प्रति अपना समर्थन दोहराया और घोषणा की कि परिवार की मांग पर उनका मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपा जाएगा।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार सुबह 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "हम नशें के खिलाफ लड़ रहे परमिंदर सिंह झोटा के पिता और परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। परिवार की मांग का सम्मान करते हुए, हम मामला सीबीआई को सौंप रहे हैं।" राज्य सरकार के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि सरकार ने सीबीआई का आदेश जारी करने में बहुत देर कर दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





