भारत

अमित शाह ने वाइब्रेंट गुजरात नवरात्रि महोत्सव का किया उद्घाटन

Shantanu Roy
4 Oct 2024 12:19 AM IST
अमित शाह ने वाइब्रेंट गुजरात नवरात्रि महोत्सव का किया उद्घाटन
x
देखें तस्वीरें...
Ahmedabad. अहमदाबाद। अहमदाबाद में वाइब्रेंट गुजरात नवरात्रि महोत्सव - 2024 का उद्घाटन किया। मोदी के नेतृत्व में शुरू किया गया यह महोत्सव हर साल की तरह इस साल भी माँ भगवती की आराधना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति का जीवंत माध्यम बनने वाला है। गुजरात की लोक संस्कृति को प्रदर्शित करने वाला यह महोत्सव दुनिया के सबसे बड़े उत्सवों में से एक है और विश्व के पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र भी है।


नवरात्रि उत्सव की शुरुआत के साथ ही केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे। अपने दौरे के दौरान गृह मंत्री अहमदाबाद और गांधीनगर में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का अनावरण किया।
Next Story