भारत

बंगाल में रिकॉर्ड मतदान के बाद अमित शाह ने किया मतदाताओं का अभिनंदन, बोले- यह सुशासन के नए युग की आहट

jantaserishta.com
24 April 2026 10:35 AM IST
बंगाल में रिकॉर्ड मतदान के बाद अमित शाह ने किया मतदाताओं का अभिनंदन, बोले- यह सुशासन के नए युग की आहट
x
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के मतदाताओं का अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि यह बंगाल में सुशासन के नए युग की आहट है।
गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण में ऐतिहासिक मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता के सभी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए प्रदेश के मतदाताओं का अभिनंदन करता हूं। बंगाल के इतिहास के सबसे शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान के लिए माननीय चुनाव आयोग, सभी केंद्रीय सुरक्षा बलों (सीएपीएफ) के बहादुर जवानों और हमारी पश्चिम बंगाल पुलिस का भी अभिनंदन करता हूं। यह बंगाल में सुशासन के नए युग की आहट है।"
पश्चिम बंगाल में गुरुवार को पहले चरण में 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग प्रक्रिया जारी रही। बंगाल में एसआईआर के बाद मतदान प्रतिशत में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई है।
पहले चरण में 152 विधानसभा क्षेत्रों के 3.6 करोड़ मतदाताओं ने पहले चरण में वोटिंग प्रतिशत को 92.88 प्रतिशत तक पहुंचाया, जो बंगाल के इतिहास में सबसे अधिक रहा। यह 2011 में बने पिछले रिकॉर्ड 84.72 प्रतिशत से भी काफी अधिक रहा। वहीं, 2021 के कुल विधानसभा चुनावों में कुल 81.5 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को कूचबिहार जिले में सबसे अधिक 96.04 प्रतिशत वोट पड़े। इसके अलावा, दक्षिण दिनाजपुर में 95.44 प्रतिशत, जलपाईगुड़ी में 94.65 प्रतिशत, बीरभूम में 94.51 प्रतिशत, मालदा में 94.46 प्रतिशत और उत्तर दिनाजपुर में 94.16 प्रतिशत मतदान हुआ।
आंकड़ों के अनुसार, मुर्शिदाबाद में 93.61 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया, जबकि अलीपुरद्वार में 92.71 प्रतिशत, झारग्राम में 92.26 प्रतिशत, पश्चिमी मेदिनीपुर में 92.18 प्रतिशत, बंकुरा में 92.15 प्रतिशत, पूर्वी मेदिनीपुर में 91.21, पुरुलिया में 90.95, पश्चिम बर्धमान में 90.33 प्रतिशत और दार्जिलिंग में 88.80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कालिम्पोंग में सबसे कम 83.07 प्रतिशत वोट पड़े।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story