भारत
अमित शाह ने रन फॉर यूनिटी को रवाना किया, बोले, देश गुलामी की सभी निशानियों से मुक्ति पाकर आगे बढ़ रहा
jantaserishta.com
31 Oct 2022 10:45 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर वाना किया। इस मौके पर संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश गुलामी की सभी निशानियों से मुक्ति पाकर आगे बढ़ रहा है। सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिी दौड़ में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। अमित शाह ने सभी को एकता की शपथ भी दिलाई। शाह ने अपना संबोधन शुरू करते ही मोरबी में हुए हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि गुजरात में कल की घटना में कई लोगों की जान चली गई। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए सभी लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मरने वाले सभी को शांति मिले।
वहीं अमित शाह ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने एक मजबूत और अखंड भारत के सपने को साकार किया। आजादी के समय भी कुछ देशविरोधी ताकतों ने भारत को विभाजित रखने की कोशिश की, लेकिन सरदार पटेल ने उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया। उन्होंने कहा कि अगले 25 वर्षों में भारत एक मजबूत और समृद्ध देश बनने के स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करेगा।
अमित शाह ने बताया कि आज दुनिया में भारत का स्थान वही है, जिसकी कल्पना सरदार पटेल ने भारत को एक करते वक्त की थी। कई सालों तक सरदार पटेल को भुलाने के प्रयासों के बाद भी उनके गुण थे, जिसने उन्हें अमर बनाए रखा।
गौरतलब है कि आजाद भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। हर साल 31 अक्टूबर के दिन राष्ट्रीय एकता दिवस मनाते हैं और सरदार पटेल को याद किया जाता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





