भारत

राजकोट हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अमित शाह ने जताया शोक

Shantanu Roy
25 May 2024 4:05 PM GMT
राजकोट हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अमित शाह ने जताया शोक
x
अब तक 24 लोगों के शव बरामद
राजकोट। गुजरात के राजकोट शहर के कालावड रोड पर स्थित TRP गेम जोन में शनिवार शाम 4.30 बजे भीषण आग लग गई। हादसे में 12 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत हो गई। अब तक 25 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। प्रशासन का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मृतकों के शव इतनी बुरी तरह झुलसे हैं कि उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किया जाएगा। अभी प्रशासन यह नहीं बता पाया है कि आग लगने के वक्त गेम जोन में कितने लोग मौजूद थे। आग पर 3 घंटे में काबू पाया गया।
मौके पर मौजूद यश पटोलिया ने कहा, 'हम लोग रेस्टोरेंट में बैठे थे। तभी वहां आग लग गई। आग 30 सेकेंड में ही पूरे एरिया में फैल गई थी।' एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि गेम जोन में कई जगह रिपेयरिंग और रेनोवेशन का काम भी चल रहा था। काफी संख्या में प्लाई के टुकड़े और लकड़ियां भी इधर-उधर फैली हुई थीं। यह भी आग की चपेट में आए और आग फैलती चली गई।' हालांकि यह पता नहीं चला है कि आग किस वजह से लगी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ' राजकोट में आग लगने की घटना से मैं बेहद व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।'

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मृतकों के लिए शोक जताया
गुजरात के राजकोट में एक गेमिंग जोन में आग लगने की दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदना उन परिवारों के प्रति है जिन्होंने छोटे बच्चों सहित अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं ईश्वर से बचाए गए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जताया शोक
राजकोट (गुजरात) के गेम जोन में हुए हादसे से मन अत्यंत दुःखी है। इस हादसे के संबंध में मैंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र से बात कर जानकारी ली है। प्रशासन राहत व बचाव कार्य के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और घायलों को इलाज प्रदान करवा रहा है। इस दुःखद हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हू।
चश्मदीदों ने बताया, 'गेम जोन में कई जगह रिपेयरिंग और रेनोवेशन का काम भी चल रहा था। इसके चलते काफी संख्या में प्लाई के टुकड़े और लकड़ियां भी इधर-उधर फैली हुई थीं। यह भी आग की चपेट में आए और आग फैलती चली गई।' मौके पर मौजूद यश पटोलिया ने कहा, 'हम लोग रेस्टोरेंट में बैठे थे। तभी वहां आग लग गई। आग 30 सेकेंड में ही पूरे एरिया में फैल गई थी। मौजूद स्टाफ ने एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका और लोग जान बचाने के लिए बाहर भागने लगे।

राहुल गांधी ने जताया शोक

'मैंने ऊपर जाने की कोशिश की, लेकिन मैं नहीं जा सका' पटोलिया ने बताया, ' मेरे सामने पांच से ज्यादा लोग थे, जिनमें एक आंटी के दो लड़के और उनके पति भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि महज 30 सेकेंड में आग पूरे गेमजोन में फैल गई। वहां पेट्रोल-डीजल के डिब्बे भी थे, जिन्हें लोग हटाने लगे। पीछे की ओर गैस के सिलेंडर्स भी रखे थे। मॉल के गेम जोन में दो मंजिल हैं। मैंने मेन गेट से सीढ़ियों से ऊपर जाने की कोशिश की, लेकिन वहां भी आग फैल गई थी।' गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि राजकोट में गेम जोन में लगी आग की घटना में नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिए गए हैं।
Next Story