भारत

अमित शाह ने केदारनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर दुख जताया

jantaserishta.com
18 Oct 2022 1:54 PM IST
अमित शाह ने केदारनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर दुख जताया
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर दुख जताया है। इस हेलीकॉप्टर में 6 लोग सवार थे। जिसमें दो पायलट और 4 यात्री सवार थे। सभी के मारे जाने की खबर है। हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। अमित शाह ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि केदारनाथ में श्रद्धालुओं को ले जा रहे हेलिकॉप्टर के क्रैश की घटना बहुत दु:खद है। इस दुर्घटना में जान गवाने वाले सभी लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उन्हें यह दु:ख सहने की शक्ति दें।
जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग केदारनाथ से पहले गरुड़ चट्टी में ये हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। खबर मिली है कि इस हेलीकॉप्टर में 6 लोग सवार थे। जिसमें दो पायलट और 4 यात्री सवार थे। सभी के मारे जाने की खबर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story