भारत
अमित शाह ने राजीव गांधी फाउंडेशन के नाम से कांग्रेस को घेरा, VIDEO
jantaserishta.com
21 Dec 2022 5:09 PM IST

x
गृह मंत्री नाराज हो गए फिर...
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ड्रग्स के मुद्दे पर लोकसभा में अपना जवाब रखा। इस मौके पर बोलते हुए अमित शाह ने बिना नाम लिए राजीव गांधी फाउंडेशन के बहाने कांग्रेस को घेरने का मौका भी ढूंढ लिया। उन्होंने कहा कि देश में कुछ एनजीओ ऐसे होते हैं, जो समाज को प्रताड़ित करना चाहते हैं। यह कांग्रेस की नहीं, नरेंद्र मोदी की सरकार है, एफसीआरए का जो पालन नहीं करेगा, उसके साथ बिना किसी दया के सख्ती की जाएगी।
अमित शाह ने कहा कि हमारे नशामुक्ति अभियान से कुछ एनजीओ भी जुड़े हैं। शाह ने कहा कि कुछ एनजीओ ऐसे होते हैं, जो भारत के समाज को स्वस्थ करना चाहते हैं, लेकिन कुछ एनजीओ ऐसे होते हैं, जो भारत के समाज को प्रताड़ति करना चाहते हैं। दोनों के लिए भारत सरकार की नीति एक नहीं होगी। जो एफसीआरए कानून का पालन नहीं करेगा उसपर सख्ती होगी और कोई दया नहीं दिखाई जाएगी।
अमित शाह ने कहा कि जब आपकी सरकार थी तो जो करना था आपने किया। हम देश के विरोध के लिए एक पाई भी विदेश से नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग देश के अंदर की डेमोग्राफी को बदलने के लिए विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल करना चाहते हैं, हम ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि ड्रग्स और उसके पैसे से होने वाले आतंकवाद के वित्तपोषण पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है।
अमित शाह ने आगे बोलते हुए बिना नाम लिए राहुल गांधी पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि आजकल एक नेता यात्रा में हैं, सदन में नहीं है। उन्होंने कहा था गुजरात में ड्रग्स का कारोबार बढ़ गया है। शाह ने कहा गुजरात सीमा वाला राज्य है, बंदरगाह हैं तो वहां से ड्रग्स पकड़ा तो अच्छा हुआ या बुरा। ये बात उनको समझ में नहीं आ रही। हम ऐसे बयानों से हतोउत्साहित नहीं होंगे और ज्यादा ड्रग्स पकड़ेंगे और खत्म करेंगे। उन्होंने आव्हान किया कि इस मुद्दे पर राजनीति ना करें और मिलकर काम करें।
जब अमित भाई बोले तो बीच में नहीं बोलने का pic.twitter.com/0OcgF8WYH0
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) December 21, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





