भारत

अमित शाह ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में किया रोड शो

Nilmani Pal
30 Jan 2025 5:47 PM IST
अमित शाह ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में किया रोड शो
x

दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। बता दें कि भाजपा ने अपने नेताओं के चुनावी कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा के अनुसार, शाह दोपहर पौने तीन बजे रोहिणी सेक्टर-7, साढ़े तीन बजे वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र के अशोक विहार की दीप मार्केट और शाम सात बजे नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के मंदिर मार्ग की वाल्मीकि बस्ती में जनसभा को संबोधित करेंगे।

इससे पहले भाजपा नेता शाह शाम साढ़े चार बजे शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में शालीमार चौक से हैदरपुर चौक तक रोड शो करेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम चार बजे शाहदरा के कृष्णानगर में छाछी बिल्डिंग चौक पर जनसभा को संबोधित करेंगे।


Next Story