भारत

अमित शाह ने भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

jantaserishta.com
27 Aug 2023 1:34 PM IST
अमित शाह ने भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई
x
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बर्मिंघम में आयोजित आईबीएसए वर्ल्ड गेम्स-2023 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम को रविवार को बधाई दी। अमित शाह ने रविवार को अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, "आईबीएसए वर्ल्ड गेम्स-2023 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम को बधाई। उन्होंने न केवल इतिहास रचा है, बल्कि हर उस भारतीय युवा की प्रेरणा में जगह बनाई है जो कुछ असाधारण हासिल करने का साहस करता है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।''
भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने शनिवार को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराकर आईबीएसए विश्व खेलों में स्वर्ण पदक जीता।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story