भारत

अमित शाह ने चौधरी चरण सिंह को नमन कर लोगों को किसान दिवस की शुभकामनाएं दीं

jantaserishta.com
23 Dec 2022 3:17 PM IST
अमित शाह ने चौधरी चरण सिंह को नमन कर लोगों को किसान दिवस की शुभकामनाएं दीं
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती यानी 23 दिसंबर को देश भर में 'किसान दिवस' या राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस मौके पर चौधरी चरण सिंह को नमन कर देशवासियों को किसान दिवस की शुभकामनाएं दी। अमित शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने जीवनपर्यन्त किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया। उनका मानना था कि समृद्ध किसान और सशक्त कृषि व्यवस्था ही उज्‍जवल भारत की नींव हैं। चौधरी साहब की जयंती पर उनका स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं व सभी को 'किसान दिवस' की शुभकामनाएं देता हूं।
गौरतलब है कि चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान दिवस मनाया जाता है। यह दिवस समाज में किसानों के योगदान और देश के समग्र आर्थिक एवं सामाजिक विकास के महत्व को समझने के लिये नागरिकों के बीच जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु मनाया जाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story