भारत

अमित शाह ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सीएपीएफ के कार्यों की सराहना की

jantaserishta.com
18 Aug 2023 4:50 PM IST
अमित शाह ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सीएपीएफ के कार्यों की सराहना की
x
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और उनके परिवार के सदस्यों ने 5 करोड़ पौधे लगाने के तीन साल पुराने सपने को हकीकत में बदल दिया है। इस तरह एक नई विरासत 'पौधों को अपना सबसे अच्छा दोस्त बनाना' की शुरुआत हुई है।
अमित शाह शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) समूह केंद्र में अखिल भारतीय सीएपीएफ वृक्षारोपण अभियान को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जुलाई 2020 में हमने दिसंबर 2023 तक 5 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य तय किया था। उस समय यह पूरा मामला असंभव लग रहा था। लेकिन, सीएपीएफ ने इसे संभव कर दिखाया।
उन्होंने आगे कहा कि सीएपीएफ के परिजनों के सहयोग से दिसंबर 2023 तक 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने पौधारोपण अभियान की तुलना महाकुंभ से की। अमित शाह ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ, सीएपीएफ सभी आपात स्थितियों में देश के लोगों के साथ खड़ा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story