भारत

अमित शाह ने विपक्ष से की मणिपुर पर चर्चा होने देने की अपील, लोकसभा मंगलवार तक स्थगित

jantaserishta.com
24 July 2023 4:17 PM IST
अमित शाह ने विपक्ष से की मणिपुर पर चर्चा होने देने की अपील, लोकसभा मंगलवार तक स्थगित
x
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोक सभा में विपक्षी दलों से मणिपुर पर चर्चा होने देने की अपील करते हुए कहा कि सरकार मणिपुर पर सदन में चर्चा के लिए तैयार है और वे विपक्ष से अनुरोध करते हैं कि इस मुद्दे पर सदन में चर्चा होने दें।
सोमवार को दोपहर बाद 2:30 बजे लोक सभा की कार्यवाही चौथी बार शुरू होते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में खड़े होकर कहा कि वे इस पर सदन में चर्चा के लिए तैयार हैं। वह विपक्ष से अनुरोध करते हैं कि इस मुद्दे पर चर्चा होने दें। शाह ने इसे महत्वपूर्ण मामला बताते हुए कहा कि उन्हें पता नहीं है कि विपक्ष मणिपुर पर चर्चा क्यों नहीं चाहता है।
शाह ने विपक्षी दलों से मणिपुर पर सदन में चर्चा होने देने का आग्रह करते हुए कहा कि चर्चा होनी चाहिए और देश को इस संवेदनशील मामले की सच्चाई पता चलनी चाहिए। लेकिन, विपक्ष मणिपुर के मामले में प्रधानमंत्री के बयान की मांग पर अड़ा रहा और लगातार हंगामा-नारेबाजी भी करता रहा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसदीय परंपरा का हवाला देते हुए कहा कि इस तरह के मामले में नोडल मिनिस्ट्री, जो कि गृह मंत्रालय है, वही जवाब देता है और विपक्ष नई परंपरा (प्रधानमंत्री के बयान की मांग कर) स्थापित करना चाहता है, जो उचित नहीं है।
लेकिन, अमित शाह के आग्रह और ओम बिरला की अपील के बावजूद सदन में हंगामा और नारेबाजी जारी रही। जिसे देखते हुए बिरला ने सदन की कार्यवाही को मंगलवार 25 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story