भारत

अमित शाह और जेपी नड्डा ने अशोक सिंघल की जयंती पर किया नमन

jantaserishta.com
27 Sept 2023 11:40 AM IST
अमित शाह और जेपी नड्डा ने अशोक सिंघल की जयंती पर किया नमन
x
नई दिल्ली: राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले विश्व हिंदू परिषद के नेता स्वर्गीय अशोक सिंघल की जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राम मंदिर आंदोलन में उनके योगदान को योगदान करते हुए उन्हें नमन किया है।
शाह ने अशोक सिंघल को याद करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, "आदरणीय अशोक सिंघल ने राम जन्मभूमि आंदोलन में अग्रणी रह कर जनजागरण के लिए अद्वितीय कार्य किया। सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले सिंघल राष्ट्रसेवा के लिए सदैव तत्पर रहे। राष्ट्र की एकता में उनका संघर्ष और धर्म के लिए त्याग हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।"
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी अशोक सिंघल को नमन करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, "श्रद्धेय अशोक सिंहल का सादगी पूर्ण जीवन व हमारी सनातन संस्कृति के लिए समर्पण का भाव अनुकरणीय है। श्रीराम मंदिर आंदोलन के प्रमुख स्तंभ के रुप में उन्होंने देशवासियों की आस्था व अस्मिता के संरक्षण हेतु अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। आज उनकी जयंती पर शत-शत नमन करता हूं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story