भारत

BJP हेडक्वार्टर पहुंचे अमित शाह और जेपी नड्डा, पीएम मोदी भी पहुंच रहे

jantaserishta.com
10 March 2022 6:37 PM IST
BJP हेडक्वार्टर पहुंचे अमित शाह और जेपी नड्डा, पीएम मोदी भी पहुंच रहे
x
देखें वीडियो।

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह भाजपा मुख्यालय पहुंचे. इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा दिल्ली में स्थित भाजपा के मुख्यालय पहुंच गए है.

अमित शाह ने यूपी की जनता का आभार जताया
अमित शाह ने कहा, "उत्तरप्रदेश में भाजपा की भव्य जीत प्रदेश के गाँव, गरीब और किसानों की नरेंद्र मोदी जी के गरीब कल्याण में अडिग विश्वास की जीत है. जनता ने योगी आदित्यनाथ जी के भय और भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन पर अपनी मुहर लगाई है. इस प्रचंड जीत के लिए यूपी की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं."
शाम 7 बजे संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब सात बजे दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से ये खबर दी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story