भारत

पीएफआई के राजनीतिक कनेक्शन को लेकर अमित मालवीय का कांग्रेस, लेफ्ट पर हमला

jantaserishta.com
28 Sept 2022 11:09 AM IST
पीएफआई के राजनीतिक कनेक्शन को लेकर अमित मालवीय का कांग्रेस, लेफ्ट पर हमला
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर भारत सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बाद भाजपा ने अब इसके राजनीतिक कनेक्शन को लेकर लेफ्ट फ्रंट और कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया है। भाजपा आईटी सेल के नेशनल हेड अमित मालवीय ने केरल की लेफ्ट फ्रंट सरकार के साथ पीएफआई और उससे जुड़े संगठनों के संबंधों का खुलासा करते हुए ट्वीट कर कहा, भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित रिहैब इंडिया फाउंडेशन के ट्रस्टियों में से एक, प्रोफेसर मोहम्मद सुलेमान हैं। वह इंडियन नेशनल लीग के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। इंडियन नेशनल लीग, एलडीएफ का गठबंधन सहयोगी है। बंदरगाह, म्यूजियम और पुरातत्व मंत्री अहमद देवरकोविल इंडियन नेशनल लीग के जीएस है। आतंकी लिंक देखें?
सलमान खुर्शीद और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित मालवीय ने कहा कि क्या सिमी जैसे कट्टरपंथी संगठन का असफल बचाव कर चुके सलमान खुर्शीद अब प्रतिबंधित आतंकी समूह (पीएफआई) के लिए कुछ बोलेंगे? उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने अतीत में सक्रिय रूप से पीएफआई का बचाव और सहयोग किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story