भारत
हमीरपुर के जंडल गांव के अमित चौहान और राधिका जग्गी ने एक साथ हासिल की उपलब्धि
Shantanu Roy
21 Oct 2026 3:06 PM IST

x
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के टौणीदेवी क्षेत्र के जंडल गांव से देशसेवा और गौरव की एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। यहां एक ही परिवार की तीन पीढिय़ों ने भारतीय सेना में सेवाएं देकर देश के प्रति समर्पण की मिसाल कायम की है। परिवार के दादा भारतीय सेना में सूबेदार रहे, पिता सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए और अब बेटा-बहू लेफ्टिनेंट कर्नल बनकर परिवार की सैन्य परंपरा को नई ऊंचाइयों तक ले गए हैं। जंडल गांव के लेफ्टिनेंट कर्नल अमित सिंह चौहान (38) और उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल राधिका जग्गी (37) ने एक साथ सेना में कमीशन प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और पूरे हमीरपुर जिला का नाम रोशन किया है। दोनों वर्ष 2012-13 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे और अपनी मेहनत, अनुशासन तथा उत्कृष्ट सेवाओं के दम पर इस प्रतिष्ठित पद तक पहुंचे। अमित चौहान के पिता रणजीत सिंह चौहान भारतीय सेना में सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि उनके दादा स्वर्गीय मेहर सिंह सेना में सूबेदार थे। अब अमित और राधिका के लेफ्टिनेंट कर्नल बनने से परिवार की गौरवशाली सैन्य परंपरा को एक नई पहचान मिली है।
Next Story





