भारत

गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच बड़े हनुमान मंदिर के गर्भगृह में पहुंचा पानी, बजरंगबली का हुआ प्राकृतिक जलाभिषेक

jantaserishta.com
30 Aug 2026 10:43 AM IST
गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच बड़े हनुमान मंदिर के गर्भगृह में पहुंचा पानी, बजरंगबली का हुआ प्राकृतिक जलाभिषेक
x
देखें वीडियो.
प्रयागराज: प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने से संगम क्षेत्र में पानी का फैलाव बढ़ता जा रहा है। बढ़ते जलस्तर के बीच संगम स्थित प्रसिद्ध बड़े हनुमान मंदिर के गर्भगृह में भी गंगा का पानी प्रवेश कर गया। इसके बाद लेटे हुए हनुमान जी का मां गंगा ने प्राकृतिक जलाभिषेक किया।
संगम स्थित प्रसिद्ध बड़े हनुमान मंदिर में पानी पहुंचने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सीढ़ियों से होकर गंगा का पानी गर्भगृह की ओर जाता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि नेपाल में भारी बारिश और हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के चलते गंगा के जलस्तर में बीते कुछ दिनों से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसका असर उत्तर प्रदेश और बिहार के गंगा किनारे बसे शहरों में भी दिखाई दे रहा है। वाराणसी, प्रयागराज के अलावा बिहार के बक्सर, पटना और मुंगेर में भी गंगा का पानी नदी के सामान्य बहाव क्षेत्र से आगे बढ़ गया है।
प्रयागराज में गंगा-यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण संगम क्षेत्र में स्थित बड़े हनुमान मंदिर तक पानी पहुंच गया। मंदिर के गर्भगृह में गंगा का पानी प्रवेश करने के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। अब जब तक गर्भगृह में गंगा का पानी मौजूद रहेगा, श्रद्धालु लेटे हुए हनुमान जी के प्रत्यक्ष दर्शन नहीं कर सकेंगे।
हालांकि, मंदिर परिसर के बाहर स्थित छोटे हनुमान जी के मंदिर में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिर में गंगा का पानी प्रवेश करने के बावजूद पंडितों ने पूजा-पाठ किया। श्रद्धालुओं के बीच भी इस प्राकृतिक दृश्य को लेकर उत्साह और आस्था का माहौल दिखाई दे रहा है।
दर्शन के लिए पहुंचे लोगों का कहना है कि वे बड़े हनुमान जी के दर्शन करने आए थे, लेकिन मां गंगा ने स्वयं बजरंगबली का जलाभिषेक कर दिया। श्रद्धालुओं ने इसे बेहद अद्भुत और धार्मिक आस्था से जुड़ा दृश्य बताया। उनका कहना है कि हर साल जब गंगा का जलस्तर बढ़ता है तो मां गंगा लेटे हुए हनुमान जी को स्नान कराती हैं। गंगा के पानी से गर्भगृह में हुए इस प्राकृतिक अभिषेक को देखने के लिए संगम क्षेत्र में लोगों की भीड़ भी जुट रही है।
प्रशासन की ओर से लगातार बढ़ते जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। गंगा और यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story