भारत

रावण विवाद के बीच रेणुका चौधरी ने याद दिलाया सूर्पणखा विवाद, पूछा तब क्यों नहीं उठा मुद्दा

jantaserishta.com
30 Nov 2022 3:28 PM IST
रावण विवाद के बीच रेणुका चौधरी ने याद दिलाया सूर्पणखा विवाद, पूछा तब क्यों नहीं उठा मुद्दा
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार अपने पूरे चरम पर है। कोई भी पार्टी एक दूसरे को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के रावण वाले बयान पर भाजपा लगातार कांग्रेस को घेर रही है, तो वहीं अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रेणुका चौधरी खऱगे के बचाव में उतर आई हैं। रेणुका चौधरी ने कहा कि जब पीएम मोदी ने संसद में मेरी तुलना सुर्पणखा से की थी, उस वक्त मुद्दे को क्यों नहीं उठाया गया। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात की एक जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना रावण से कर दी थी। इसको लेकर भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है। वहीं अब रेणुका चौधरी ने एक ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री ने संसद में मेरी तुलना सूर्पणखा से की थी, उस वक्त मीडिया कहां था?
वहीं रेणुका चौधरी के बयान का समर्थन करते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने उनके ट्वीट को रिट्वीट किया और कहा कि वह उस समय मौजूद थे, जब पीएम मोदी ने रेणुका चौधरी पर टिप्पणी की थी और पीएम मोदी खुद हंस रहे थे। उस वक्त मीडिया ने उनके लिए कुछ नहीं किया।
गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीट है, जहां दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 89 सीट पर एक दिसंबर को जबकि दूसरे चरण में शेष 93 सीट पर पांच दिसंबर को मतदन होगा। वहीं राज्य में आठ दिसंबर को मतों की गिनती होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story