भारत

कोरोना की दहशत के बीच ओमिक्रॉन के नए रूप की एंट्री! 6 बच्चे समेत 16 मिले संक्रमित

jantaserishta.com
24 Jan 2022 1:12 PM IST
कोरोना की दहशत के बीच ओमिक्रॉन के नए रूप की एंट्री! 6 बच्चे समेत 16 मिले संक्रमित
x
फेफड़ों पर डाल रहा असर.

इंदाैर: कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन देशभर में चिंता का विषय बना हुआ है। इस बीच कोरोना के एक और वैरिएंट सामने आया है। इसे ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट बताया जा रहा है। वहीं इसे स्टेल्थ या बीए.2 नाम दिया गया है। मध्य प्रदेश के इंदौर में इस वैरिएंट के 16 नए मामले सामने आए हैं। इनमें छह बच्चे भी शामिल हैं।

बताया गया है कि इन 16 नए मरीजों में से चार के फेफड़े बुरी तरह से प्रभावित हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक इनमें एक बच्चा भी शामिल है। डॉक्टरों के मुताबिक इन सभी के 15 से 40 फीसदी फेफड़े संक्रमण से प्रभावित हैं। इंदौर में श्री ऑरबिंदो हॉस्पिटल ऑफ मेडिकल साइंसेस के निदेशक डॉक्टर विनोद भंडारी ने बताया कि संक्रमित पाए गए लोगों में तीन वयस्क लोग पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हैं। उन्होंने कहाकि फेफड़ों पर संक्रमण का असर परेशान करने वाला है। डॉक्टर भंडारी ने बताया कि इसमें से 13 लोगों ने बूस्टर डोज भी ली थी। इसके चलते केवल 1 से 5 फीसदी फेफड़ों पर ही इसका असर देखने को मिला है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story