भारत

MLC चुनाव के बीच फूट-फूटकर रोए प्रत्याशी, धर्म बदलने का किया ऐलान, VIDEO

jantaserishta.com
23 Oct 2026 5:40 PM IST
MLC चुनाव के बीच फूट-फूटकर रोए प्रत्याशी, धर्म बदलने का किया ऐलान, VIDEO
x
वीडियो हुआ वायरल.
आगरा: उत्तर प्रदेश में शिक्षक और स्नातक MLC चुनाव के दौरान सियासी संग्राम छिड़ गया है. आगरा से समाजवादी पार्टी के खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी आकाश अग्रवाल मतदान के दौरान कैमरे के सामने ही फफक-फफक कर रो पड़े. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और सत्तारूढ़ दल पर आरोप लगाते हुए दावा किया कि वो अपना धर्मांतरण कर लेंगे.
मीडिया से बात करते हुए सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि प्रशासन और सत्ताधारी दल के इशारे पर खुलेआम बूथ कैप्चरिंग की जा रही है. उन्होंने दावा किया कि खेरागढ़ के बूथ नंबर 20 को प्रत्याशी के भतीजे ने लूट लिया और उन्होंने इसका वीडियो कमिश्नर को भेज दिया है.
उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि खेरागढ़ के इसी बूथ पर पीठासीन अधिकारी जब खाना खाने लगे, तो सभी मतदाताओं को बाहर निकालकर कमरा बंद कर लिया गया. इसके अलावा उन्होंने छाता के बूथ नंबर 40 पर भी बूथ कैप्चरिंग किए जाने का आरोप लगाया है.
आकाश ने कहा, 'मैं अगले महीने लखनऊ जाकर शाही ईदगाह में अपना धर्म परिवर्तन कराऊंगा, क्योंकि हार जीत से मुझे फर्क नहीं पड़ता. लेकिन मैं आजाद भारत में रह रहा हूं, मैं किस पार्टी से चुनाव लड़ूंगा, किससे नहीं लड़ूंगा, ये मेरा फैसला है और एक अधिकारी ने मुझसे कहा कि आप एमएलसी (प्रत्याशी) ही तो हो, आप खुदा तो नहीं हो. मैं उस अधिकारी को भी कहना चाहता हूं, मैंने अपना खुदा बदल लिया है.'
उन्होंने आगे कहा, 'इतना ही कहना चाहूंगा अभी भी बूथ कैप्चरिंग हो रही है और 10 नंबर बूथ पर बीजेपी प्रत्याशी ने पूरी तरीके से बूथ कैप्चरिंग करने की कोशिश की. मैं कुछ नहीं कहना चाहूंगा, मैं अब शांति से रहना चाहूंगा और सरकार से कहना चाहूंगा कि उसे जिस तरीके से चुनाव कराना हो, जो करना हो तो करें. मुझे भी जेल में डालना हो तो मैं यहीं से अभी जेल चला जाता हूं.
सपा प्रत्याशी ने कहा कि मेरे परिवार, मेरे जो साथी हैं, स्कूल का पूरा परिवार, 12 जिलों का शिक्षकों का उनको परेशान करना बंद किया जाए. मुझे बिल्कुल आजीवन कारावास की सजा दे दी जाए.' आकाश अग्रवाल इस दौरान फूट-फूटकर रोते नजर आए. उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे 12 जिलों में उनके प्रबंधकों और समर्थकों को जब चाहा तब उठाया जा रहा है. उन्होंने कहा, 'जिस भी अधिकारी की जो इच्छा होती है, अफवाह फैला दी जाती है, आरोप लगा दिए जाते हैं, उठा लिया जाता है, गाली गलौज कर दिया जाता है. वाकई में मुझे ऐसा महसूस होने लगा है कि मैं पाकिस्तान से आया हुआ कोई आतंकवादी हूं.
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें चुनाव जीत और हार से कोई अंतर नहीं पड़ता है. अगर सरकार उन्हें निर्देश दे देती तो वो चुनाव ही नहीं लड़ते. उन्होंने कहा, 'मुझे इतना ज्यादा परेशान किया गया है कि ये चाहेंगे तो ड्रग्स रखकर या हथियार रखकर भी मुझे अंदर करवा सकते हैं और ये कह सकते हैं कि पाकिस्तान का आतंकवादी हूं.'
बता दें कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर शुक्रवार को मतदान हो रहा है. इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ डिवीजन ग्रेजुएट्स, वाराणसी डिवीजन ग्रेजुएट्स, आगरा डिवीजन ग्रेजुएट्स, मेरठ डिवीजन ग्रेजुएट्स और इलाहाबाद-झांसी डिवीजन ग्रेजुएट्स सीट शामिल हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story