भारत

सियासी संकट के बीच ED ने संजय राउत को भेजा समन, शिवसेना सांसद बोले- मुझे गिरफ्तार करो!

jantaserishta.com
27 Jun 2022 1:52 PM IST
सियासी संकट के बीच ED ने संजय राउत को भेजा समन, शिवसेना सांसद बोले- मुझे गिरफ्तार करो!
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मुंबई: महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच प्रवर्तन निदेशालय के समन से नया भूचाल आ गया है. दरअसल, ईडी ने पात्रा चॉल भूमि घोटाले में शिवसेना सांसद संजय राउत को समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया है. वहीं, इसे लेकर शिवसेना, कांग्रेस से लेकर टीएमसी तक बीजेपी पर हमलावर हो गई हैं. उधर, संजय राउत ने कहा है कि उनका सिर भी कलम कर दिया जाए, तब भी वे गुवाहाटी का रास्ता नहीं लेंगे.

संजय राउत ने भी ईडी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मुझे पता चला है कि ईडी ने समन भेजा है. अच्छा है. महाराष्ट्र में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम चल रहे हैं. हम बाला साहेब के शिवसैनिक बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं. यह मुझे रोकने के लिए बड़ी साजिश है. अगर मेरा सिर भी कट जाए, तब भी मैं गुवाहाटी का रास्ता नहीं लूंगा.


शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया, भाजपा से परम भक्ति का सबसे बड़ा उधारण पेश करती हुई ED डिपार्टमेंट.
आप सांसद संजय सिंह ने कहा, ED के कार्यालय का नाम बदलकर BJP कार्यालय रख देना चाहिये. संजय राउत जी ने कोई गुनाह किया तो ED अब तक सो क्यों रही थी? क्या ED को MLA किड्नैपिंग गैंग (भाजपा) ने आदेश दिया है ?
कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, ईडी की कार्रवाई दिल्ली से सुनियोजित है. हम अगली रणनीति के लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story