भारत

BIG BREAKING: कांग्रेस से बढ़ी तल्खियों के बीच अब शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री संग शेयर की सेल्फी

jantaserishta.com
25 Feb 2025 3:29 PM IST
BIG BREAKING: कांग्रेस से बढ़ी तल्खियों के बीच अब शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री संग शेयर की सेल्फी
x
लगातार कांग्रेस को चिढ़ा रहे हैं.
नई दिल्ली: कांग्रेस से बढ़ी तल्खियों की खबरों के बीच केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ की है. उन्होंने इस बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ सेल्फी भी शेयर की.
शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ सेल्फी शेयर कर कहा कि ब्रिटेन के वाणिज्य मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ बातचीत अच्छी रही. दोनों देशों के बीच लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़ी FTA चर्चा को दोबारा शुरू करने का स्वागत है.
बता दें कि शशि थरूर ने इससे पहले केरल की पिनारई विजयन सरकार की तारीफ की थी. इसके बाद थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे की भी तारीफ की थी.
हालांकि, केरल सरकार की तारीफ के बाद सीपीआई (एम) के वरिष्ठ नेता थॉमस इसाक ने कहा था कि अगर थरूर कांग्रेस छोड़ते हैं तो वे केरल की राजनीति में अकेले नहीं रहेंगे. उन्हें अपनी स्थिति स्पष्ट करने दीजिए, लेकिन सीपीआई (एम) के लिए थरूर को स्वीकार करने में कोई परेशानी नहीं है. हमारी पार्टी ने पहले भी कई कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया है. उन्होंने थरूर के इतने लंबे वक्त तक कांग्रेस में बने रहे को भी चमत्कार बताया है.
शशि थरूर ने बीते दिनों एक लेख में केरल की पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली सरकार की आर्थिक नीतियों और स्टार्टअप इनिशिएटिव के लिए तारीफ की थी. इसी इंटरव्यू में थरूर ने यह स्पष्ट किया था कि वे कांग्रेस पर निर्भर नहीं हैं.
उन्होंने कहा था कि अगर पार्टी मुझे चाहती है तो मैं पार्टी के लिए मौजूद रहूंगा. अगर नहीं तो मेरे पास करने के लिए अपने काम हैं. आपको यह नहीं सोचना चाहिए कि मेरे पास समय बिताने का कोई विकल्प नहीं है. मेरे पास विकल्प हैं. मेरे पास किताबें हैं, भाषण हैं, दुनिया भर से बातचीत के लिए निमंत्रण हैं.' इसके बाद उन्हें राहुल गांधी ने तलब किया था.
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि कांग्रेस सांसद के साथ उनकी बहुत अच्छी बातचीत रही. उन्होंने यह भी कहा कि वह बंद कमरे में हुई इस मुलाकात के बारे में और अधिक जानकारी नहीं दे सकते.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story