
x
पेरिस। फ्रांस में बढ़ती महंगाई और जीवनयापन की लागत के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के बीच भारी हिंसा भड़क उठी। देश के लिमोज शहर में प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने 143 साल पुराने ऐतिहासिक टाउन हॉल को आग के हवाले कर दिया। भीषण आग से इमारत का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया, जबकि इसका ऐतिहासिक घंटाघर भी ढह गया। यह घटना शनिवार, 17 अक्टूबर को हुई।
#BREAKING #फ्रांस में हिंसक #प्रदर्शन के बीच 143 साल पुराना ऐतिहासिक टाउन हॉल आग में तबाह! फ्रांस के #लिमोज शहर में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी। इसी बीच 1883 में बने ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग लगा दी गई, जिससे इमारत को भारी नुकसान पहुंचा। आग की लपटों के बीच इसका ऐतिहासिक घंटाघर भी ढह गया। स्थानीय अधिकारियों ने इसे ऐतिहासिक विरासत के लिए बड़ा नुकसान बताया है। इस घटना ने सवाल खड़े किए हैं कि विरोध की आवाज कब हिंसा में बदल जाती है और इसकी कीमत ऐतिहासिक धरोहरों को चुकानी पड़ती है। #France #Limoges #FranceProtests #TownHallFire #HistoricBuilding #ProtestViolence #WorldNews #BreakingNews
— UN News (@unnewsofficials) October 18, 2026
दो विश्व युद्ध झेलने वाली इमारत आग में तबाह
लिमोज का ऐतिहासिक टाउन हॉल वर्ष 1883 में बनाया गया था। नव-पुनर्जागरण शैली में निर्मित यह भवन शहर की प्रमुख ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल था।
इस इमारत ने प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध का दौर देखा था, लेकिन शनिवार की हिंसा में इसे भारी नुकसान पहुंचा। आग इतनी भीषण थी कि इसकी छत का बड़ा हिस्सा ढह गया और 43 मीटर ऊंचा घंटाघर भी नष्ट हो गया।
नकाबपोश उपद्रवियों ने लगाई आग
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कुछ नकाबपोश उपद्रवी शाम करीब छह बजे टाउन हॉल में घुस गए और आग लगा दी।
देखते ही देखते आग पूरी इमारत में फैल गई। स्थानीय प्रशासन ने घटना को ऐतिहासिक विरासत के लिए बड़ी क्षति बताया है।
महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन में भड़की हिंसा
फ्रांस में महंगाई, शिक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक सेवाओं की स्थिति को लेकर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं।
प्रदर्शनों के दौरान आगजनी, तोड़फोड़ और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं भी सामने आई हैं। फ्रांसीसी अधिकारियों ने हिंसा की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है
Next Story





