भारत
नीतीश के यूपी से चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच ऊर्जा मंत्री का पीएम पर कटाक्ष
jantaserishta.com
3 Aug 2023 4:31 PM IST

x
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश के फूलपुर या अन्य लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर गुजरात गढ़ था, बनारस से चुनाव लड़ने क्यों आ गए।
पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान बिजेंद्र प्रसाद यादव से जब नीतीश कुमार के फूलपुर से चुनाव लड़ने के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार राष्ट्रीय नेता हैं। कार्यकर्ता मांग कर रहे हैं और यह उनका हक है।
यूपी को नरेंद्र मोदी का गढ़ माने जाने पर उन्होंने कहा कि कोई गढ़ किसी का नहीं होता। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि गुजरात भी गढ़ था तो बनारस क्यों चुनाव लड़ने आ गए। जब उनसे पूछा गया कि भाजपा का कहना है कि नीतीश नालंदा से भी चुनाव लडेंगे तो हार जायेंगे, इस पर उन्होंने कहा कि तब हमलोग कहीं से चुनाव नहीं लड़ें, सभी जगह से मोदीजी ही जीतेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि निर्णय नीतीश कुमार को करना है।
बुधवार को भी जदयू के यूपी प्रभारी और बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा था कि उत्तर प्रदेश के कई इलाकों से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लोकसभा चुनाव लड़ने की मांग उठ रही है। यूपी के छोटे दल भी नीतीश कुमार के चुनाव लड़ने पर समर्थन देने की पेशकश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं ने फूलपुर सहित दो से तीन सीट की भी जानकारी दी है, जिससे नीतीश कुमार के चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं।
Tagsमुख्यमंत्री नीतीश कुमारनीतीश कुमारबिजेंद्र प्रसाद यादवChief Minister Nitish KumarNitish KumarBijendra Prasad Yadav
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





