भारत
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच उरी के सीमावर्ती गांवों को कराया गया खाली, लोगों को भेजा जा रहा श्रीनगर
jantaserishta.com
9 May 2025 12:00 PM IST

x
उरी: पाकिस्तान और भारत के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर उरी जिले के सभी सीमावर्ती गांवों को खाली करवा दिया गया है। सभी नागरिकों को बस में भरकर श्रीनगर भेजा जा रहा है। भारत की तरफ से यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा पर लगातार हमले की कोशिश जारी है।
पाकिस्तान की ओर से 8 और 9 मई की मध्य रात्रि को भारत की ओर टारगेट करते हुए कई ड्रोन और मिसाइल दागे गए, जिन्हें भारतीय सेना ने हवा में ही नाकाम कर दिया। इस बीच, पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर लगातार बिना उकसावे की गोलीबारी जारी है। पाकिस्तान ने उरी सेक्टर के लगमा गांव को भी निशाना बनाया है। सीमा पार से लगमा गांव में गिरे एक बम ने दुकान को तबाह कर दिया।
यह बम एक दुकान के पास आकर गिरा, जिसके कारण दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास बड़े पैमाने पर गोलीबारी की है, जिसमें जानमाल का काफी नुकसान भी हुआ है। वहीं, दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सात आतंकवादियों को मार गिराया है।
बीएसएफ सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स की मदद से भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह ने सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के भारतीय हिस्से में घुसपैठ की कोशिश की। सूत्रों ने बताया, "घुसपैठ की इस नाकाम कोशिश के दौरान सात आतंकवादी मारे गए हैं। इलाके में ऑपरेशन अभी भी जारी है।"
इससे पहले, गुरुवार देर शाम बारामुला जिले के उरी सेक्टर में नागरिक इलाकों पर पाकिस्तान की भारी मोर्टार गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई थी और एक अन्य घायल हुआ था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





