भारत

अमेरिका का वेनेजुएला पर इस तरह कब्जा करना गलत है: तारिक अनवर

jantaserishta.com
4 Jan 2026 3:54 PM IST
अमेरिका का वेनेजुएला पर इस तरह कब्जा करना गलत है: तारिक अनवर
x
नई दिल्ली: अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर कब्जा करने को कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने गलत बताया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका जिस तरह से काम कर रहा है वह गलत है, उसको इस तरह का काम नहीं करना चाहिए।
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "आप किसी भी देश के अंदरूनी मामलों में दखल कैसे दे सकते हैं? खासकर इस तरह से कि आप वहां के राष्ट्रपति और उनके परिवार को गिरफ्तार कर लें। अगर मामला लोकतंत्र बचाने का था, तो उसके लिए इंटरनेशनल फोरम हैं। यूएन और दूसरे फोरम हैं जहां इस पर चर्चा हो सकती थी, जहां बहस हो सकती थी।"
उन्होंने कहा कि अमेरिका ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह जो चाहे कर सकता है। मनमानी के मामले में कोई उनका मुकाबला नहीं कर सकता। पहले भी वे कई देशों पर ऐसे हमले कर चुके हैं। वे वही करते हैं जो उन्हें करना होता है क्योंकि उनके पास ताकत और शक्ति है। वे समय-समय पर इसे दिखाते रहते हैं। मेरा मानना ​​है कि वेनेजुएला में जो हुआ, वह अंतरराष्ट्रीय कानून के हिसाब से सही नहीं है।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को आगामी असम विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु पार्टी की स्क्रीनिंग समिति की प्रमुख बनाए जाने पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने बधाई दी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग गलत अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, "प्रियंका गांधी पिछले पांच सालों से जनरल सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रही हैं। उन्हें समय-समय पर संगठन की जिम्मेदारियां दी गई हैं। जब यूपी में विधानसभा चुनाव हुए थे। इसलिए, हम यह नहीं कह सकते कि यह पहली बार है, यह दूसरी बार है जब उन्हें चुनाव से जुड़े किसी राज्य की ज़िम्मेदारी दी गई है। वह असम में अपने राजनीतिक अनुभव और काबिलियत का इस्तेमाल करेंगी। असम में कांग्रेस की वापसी की पूरी संभावना है। इसलिए, भारतीय जनता पार्टी जो बात फैला रही है, वह गलत है।"
बता दें कि भाजपा ने पिछले महीने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि राहुल गांधी ने लोगों का विश्वास खो दिया है और यह स्पष्ट है कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस चुनाव हार रही है। इसीलिए कांग्रेस पार्टी ने अब असम में प्रियंका गांधी वाड्रा को स्क्रीनिंग समिति की प्रमुख बनाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story