भारत

अमेरिकी नागरिक ने ससुर को फोन लगाया, फिर बोल दिया तीन तलाक

Deepa Sahu
9 Dec 2020 11:41 PM IST
अमेरिकी नागरिक ने ससुर को फोन लगाया, फिर बोल दिया तीन तलाक
x
हैदराबाद की रहने वाली एक महिला ने कहा है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : हैदराबाद की रहने वाली एक महिला ने कहा है कि उसके पति ने उसे फोन पर तीन तलाक दिया है। महिला का कहना है कि उसके पति का जन्म सोमालिया में हुआ था और उसके पास अमेरिका की नागरिकता है। इस महिला की मां ने भी अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग उठाई है।

महिला ने कहा, 'हमारी शादी 2015 में हुई थी। दो महीने पहले उसने मेरे पिता को फोन किया और स्पीकर पर मुझे तलाक दे दिया। मुझे इस मामले में सरकार की ओर से मदद चाहिए। सरकार मेरी मदद करे।'
उक्त महिला की मां का कहना है कि बिना किसी कारण के तलाक देकर उसके साथ गलत किया गया है। मैं चाहती हूं कि मेरी बेटी की दोबारा शादी हो और इसके लिए हमें तलाक के कागज चाहिए। हमें कोई हर्जाना या आधिकारिक कागजात नहीं मिले हैं। मेरी बेटी को न्याय मिलना चाहिए।
Next Story