भारत

अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में लगी आग, देखे video

Subhi
14 March 2025 8:45 AM IST
अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में लगी आग, देखे video
x

डेनवर: गुरुवार शाम डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (Denver International Airport) पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 1006 के इंजन में आग लग गई. विमान में सवार यात्रियों को विमान के पंख (विंग) से उतरकर बाहर निकलना पड़ा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह विमान कोलोराडो स्प्रिंग्स से डलास-फोर्ट वर्थ जा रहा था, लेकिन इंजन में खराबी के चलते इसे डेनवर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट FlightAware के अनुसार, विमान ने शाम 5 बजे (स्थानीय समय) पर डेनवर में लैंड किया.

विमान के उतरते ही उसमें धुआं भर गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री विमान के पंख (विंग) से उतर रहे हैं और चारों ओर धुआं फैला हुआ है. इस विमान में 172 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे, जिन्हें तुरंत बाहर निकाला गया.

अमेरिकन एयरलाइंस ने एक बयान जारी कर कहा, "हमारी प्राथमिकता सभी यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा थी. हम अपने कर्मचारियों, डेनवर एयरपोर्ट की टीम और पहले प्रतिक्रिया देने वाले बचावकर्मियों को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने तुरंत स्थिति संभाली."


Next Story