भारत को लेकर अमरीका बोला, कोरोना महामारी के दौरान आतंकी हमलों में इजाफा

फाइल फोटो
वॉशिंगटन. अमेरिकी विदेश विभाग (US state department) के आंकड़ों के अनुसार, भारत को कोविड -19 महामारी- (covid-19 pandemic in india), 2020 के पहले वर्ष में पिछले वर्ष की तुलना में अधिक आतंकी हमलों का सामना करना पड़ा. इनमें से 37% हमले जम्मू और कश्मीर में हुए. डेटा के मुताबिक साल 2020 में 98 देशों में 10,172 आतंकी हमले हुए जो साल 2019 में दर्ज की गई घटनाओं की तुलना में 1,300 अधिक हैं. पिछले साल भारत में आतंकवाद से संबंधित 679 घटनाएं हुईं, जिनमें 567 लोग मारे गए (2020 में आतंकी हमलों में वैश्विक मृत्यु का 2%). अमेरिकी आंकड़ों के मुताबिक 2019 में देश में 655 आतंकी हमले दर्ज किए गए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





