भारत

अमेरिका ने ईरान पर शुरू किया भीषण हमले

Subhi
12 July 2026 6:43 AM IST
अमेरिका ने ईरान पर शुरू किया भीषण हमले
x
अमेरिका-ईरान हमले

अमेरिका ने शनिवार को ईरान के पर फिर से हवाई हमले किए. अमेरिकी सेना के मुताबिक यह कार्रवाई स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज एम/वी जीएफएस गैलेक्सी (M/V G-Flex Galaxy) पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के हमले के जवाब में की गई. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि शनिवार शाम 7:15 बजे (अमेरिकी समयानुसार) हमले शुरू किए गए. यह इस सप्ताह ईरान के खिलाफ अमेरिका की तीसरी सैन्य कार्रवाई है.

सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि आईआरजीसी द्वारा साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज पर किए गए हमले में एक नागरिक चालक दल का सदस्य लापता हो गया है. जहाज में आग लग गई और इंजन रूम को भारी नुकसान पहुंचा, जिसके कारण जहाज अपनी आगे की यात्रा जारी रखने की स्थिति में नहीं है. अमेरिकी सेना ने कहा कि पहले भी ईरान को वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों के लिए जवाबदेह ठहराने के बाद उसे समझौते का पालन करने का अवसर दिया गया था, लेकिन उसने एक बार फिर ऐसा नहीं किया. इसी वजह से यह सैन्य कार्रवाई की गई.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, इन हमलों का उद्देश्य ईरान की उन क्षमताओं को कमजोर करना है जिनका इस्तेमाल वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले व्यावसायिक जहाजों पर हमले करने के लिए करता है. अमेरिकी सेना ने बताया कि यह कार्रवाई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर की गई.

Next Story